आर्थिक मंदी के बीच बड़ा दांव: मौर्या होटल मालिक नेपाल में बना रहे 500-600 करोड़ का लग्जरी होटल

12 मंजिला, 150 कमरों वाला होटल और प्रदेश का सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल—पर्यटन को नई रफ्तार देने की तैयारी

मनोज कुमार त्रिपाठी

नेपाल की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद होटल उद्योग में बड़ा निवेश देखने को मिल रहा है। मौर्या होटल के मालिक राम बहादुर कोइरी के बेटे संदीप मौर्य ने एक और भव्य होटल परियोजना शुरू की है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 500 से 600 करोड़ नेपाली रुपये बताई जा रही है।

 

YouTube player

 

पूरा वीडियो यहां पर देखें 👇 👇

https://www.facebook.com/share/r/1GcwawoEu8/

यह होटल 12 मंजिला होगा, जिसमें दो फ्लोर अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे। कुल 150 कमरों वाले इस लग्जरी होटल में आधुनिक सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। मेहमानों के लिए स्पा, कैसीनो और अत्याधुनिक बैंक्वेट हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि इस होटल का बैंक्वेट हॉल लगभग 1000 से 1500 लोगों की क्षमता वाला होगा, जिसे प्रदेश का सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल बताया जा रहा है।

वर्तमान में इलाके में करीब 9 कैसीनो पहले से संचालित हैं, लेकिन होटल मालिक का विश्वास है कि उनका कैसीनो भी सफल रहेगा। उनका कहना है कि होटल को इसी स्तर पर डिजाइन और विकसित किया जा रहा है ताकि यह पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर सके।

आर्थिक चुनौतियों के बीच इस तरह का बड़ा निवेश न केवल होटल इंडस्ट्री के लिए बल्कि स्थानीय रोजगार और पर्यटन के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *