डीआईजी एस चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर मे माँ का दर्शन और पूजन किया एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! डीआईजी एस चिनप्पा सोमवार शाम करीब सात बजे लेहड़ा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां का दर्शन और पूजन कर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

डीआईजी ने मंदिर के पुजारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई बेहतर रखने पर जोर दिया।

चिनप्पा ने मंदिर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। डीआईजी ने पुलिस टीम को मेले का लगातार भ्रमण करते रहने का भी निर्देश दिया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और निरंजन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *