नौतनवां बाईपास पर ट्रकों का कतार बना आमजन की परेशानी का सबब

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज नौतनवां बाईपास पर ट्रकों की लंबी कतार के कारण स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित होने का मामला सामने आया है। इसी समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवां को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि गोरखपुर, वाराणसी, सूरत, गुजरात सहित अन्य राज्यों से आने वाले मालवाहक ट्रकों की लंबी लाइन के कारण नौतनवां क्षेत्र के स्थानीय ट्रांसपोर्ट वाहनों को भी घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। इससे माल की समय पर ढुलाई नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और गोरखपुर मरीजों को ले जाने में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने बताया कि इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह से भी वार्ता कर स्थानीय ट्रांसपोर्ट वाहनों की समस्या से अवगत कराया गया। 

उन्होंने मांग की कि स्थानीय ट्रांसपोर्ट वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए तथा उनकी पहचान के लिए लोकल पास जारी करने की व्यवस्था की जाए, जिससे वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सुचारु रूप से आवागमन कर सकें।

व्यापारियों ने यह भी सुझाव दिया कि यदि लोकल पास जारी करना संभव न हो, तो स्थानीय ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए अलग लेन अथवा प्राथमिकता की व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय व्यापार और माल परिवहन बाधित न हो।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विश्वास जताया कि प्रशासन जनहित एवं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान करेगा।

इस मौके पर संतोष अग्रहरी, सचिन स्वरूप श्रीवास्तव, विजय कुमार वर्मा, अरविंद कुमार वैश्य, किशन खेतान, विजय, नितिन पांडेय सहित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *