दिलीप त्रिपाठी / राहुल सिंह
फरेन्दा (महराजगंज) ! महराजगंज जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पूरी खबर यहां देखें 👇👇👇👇
https://www.facebook.com/share/v/1E9G9CQkMu/
ताजा मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा निरनाम पूर्वी लेदवां का है, जहां शादी की खुशियों से पहले ही चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि चोर घर से नकदी समेत सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर चोरों तक पहुंच पाती है।