“वीर एकलव्य चौराहे” के नाम से जाना जाएगा धानी विकासखंड का मुख्य चौराहा

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बीच चौराहे के मध्य वैदिक रीति- रिवाज से “वीर एकलव्य” की मूर्ति का किया लोकार्पण 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

फरेंदा महराजगंज! फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे का नाम अब “वीर एकलव्य चौराहा” के रूप में जाना जाएगा, जिससे महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतिया सदैव जीवंत बनी रहेंगी। 

पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇 

https://www.facebook.com/share/v/1G5cDTwCGC/

इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि धानी विकासखंड का यह क्षेत्र पूर्व में प्रायः बाढ़ से प्रभावित रहता था, लेकिन उनके कार्यकाल में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध के किनारे सुदृढ़ एवं पक्का निर्माण कार्य कराया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण क्षेत्र की चमचमाती और सुदृढ़ सड़कें हैं।

समारोह में नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, कुंज बिहारी निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम मिलन सहानी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी, मुअज्जम अली, पटवारी निषाद, हनुमान कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामनारायण चौरसिया, विजय बहादुर चौधरी, कैफ अहमद, लक्ष्मीकांत, प्रेम जैसवाल, राजेश मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चंदन तिवारी प्रधान,यशोदा लाल श्रीवास्तव,धर्मराज चौहान सहित, कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी जी ने चौराहे के मध्य स्थापित वीर एकलव्य की भव्य प्रतिमा का वैदिक रीति-रिवाज के साथ लोकार्पण किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का वातावरण व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *