सोनौली बार्डर पर चार किमी लगी लंबी कतार
मालवाहक ट्रकों की लंबी जाम का फायदा उठाकर कटिंग कराकर मालमाल हो रहे हैं दलाल
सर्विस लेन में मालवाहक ट्रकों के चलने पर है प्रतिबंध
ओवरलोड ट्रकों के चलने से चार माह में ही धंस गई एन एच 24 की नवनिर्मित सर्विस लेन सड़क
सारी सड़क जाम किसी बड़ी दुर्घटना के संकेत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज!नेपाल बॉर्डर पर इस समय एक बार फिर मालवाहक ट्रकों द्वारा जाम की समस्या विकट होती जा रही है। मालवाहक ट्रकों की कतार आज चार किलोमीटर से ज्यादा लंबी हो गई। वहीं, मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार का फायदा कटिंग कराने वाले दलाल मिलीभगत से उठाकर खूब चांदी काट रहे हैं। यही वजह है कि कटिंग के कारण पहले सीमा के आसपास पहुंचने वाले मालवाहक ट्रकों को भी बॉर्डर पार करने में कई दिन लग जा रहे हैं, जबकि कटिंग कराने वालों के संपर्क में आने वाले मालवाहकों के चालक एक दिन में ही सीमा पार हो जा रहे हैं। इस समय सीमा में पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार शनिवार की रात से ही तीन दिनों तक सीमा बार्डर को दो घंटे ज्यादा रात 12 बजे तक खोला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कटिंग के खेल शामिल लोगों ने नया पैतरा अपनाया है। जिन वाहनों को सीमा पार कराना है उनको सर्विस लेन में लाकर खड़ी करा दी जा रही है। इसके बाद मौका पाते ही सर्विस लेने से मालवाहक ट्रकों को आगे बढ़ा दिया जा रहा है। इससे सर्विस लेन में मालवाहक वाहनों की लम्बी कतार के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ ट्रक चालकों ने बताया सबसे ज्यादा समस्या तब होती है, जब नौतनवां रेलवे स्टेशन पार रैक का माल आता है। इसमें रोजाना 70 से 80 मालवाहक ट्रकों को सर्विस लेन से आगे बढ़ाया जाता है। इससे पहले से पहुंचे सीमा पार मालवाहक ट्रकों को कई दिन लग जाते हैं। जबकि नियम यह है कि रेलवे से निकले मालवाहक ट्रकों को भी लाइन में खड़ा होना है। ऐसा न होने से जाम की समस्या विकट होती जा रही है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी रुपन्देही 3 के सभापति मधु आर्याल ने बताया भारत नेपाल का ट्रेंड महत्वपूर्ण है। इसकी कमियों पर नेपाल की नई सरकार की नजर है। ट्रेड में बाधा पहुंचाने वालों की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। मौखिक रूप से कटिंग के खेल को लेकर भारतीय दूतावास के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
नेपाल के बेलहिया कस्टम चीफ हरिहर पौड़ेल ने बताया रोजाना 300 से ज्यादा मालवाहक ट्रकों की भारत से नेपाल में एंट्री होती है। ज्यादा मालवाहक होने पार रात 12 बजे तक भी सीमा खोली जाती है। समय सीमा पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार होने से शनिवार की रात से तीन दिनों तक सीमा दो घंटे ज्यादा रात 12 बजे तक खुलेगी।