महराजगंज जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118 वीं जयंती मनाई गई 

बाबू जगजीवन राम जी का जीवन दलितों के उत्थान एवं राष्ट्र की सेवा में था पूरी तरह समर्पित- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महराजगंज 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा रेलवे एवं कृषि मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की 118 वी जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज पर श्रद्धा के साथ जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाई गई ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूजी का जीवन दलितों के उत्थान एवं राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहा। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय बाबूजी ने पाकिस्तान को दो टुकड़े में बांटने का कार्य किया था और एक नए बांग्लादेश का उदय हुआ था। 

उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को भी उसका हक अधिकार प्राप्त हो 

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष (संगठन )विनोद सिंह ने कहा कि बाबूजी संविधान की रक्षा के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहे ।साथ ही छुआछूत भेदभाव ऊंच नीच के खिलाफ आजीवन संघर्षरत रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राम नारायण चौरसिया ने किया तथा कुशल संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे चंद्र जीत भारती,अनुसूचित जिला अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अखिल अहमद ,सूचना अधिकार के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ,जिला सचिव विराज वीर अभिमन्यु,अरविंद सिंह ,जमील अहमद , चंद्रिका प्रसाद, शेष मणि गुप्ता ,राकेश गुप्ता आनंद कनौजिया ,वशिष्ठ विश्वकर्मा, शिवरतन प्रसाद शंभू प्रसाद, हरिलाल राही ,गोधन प्रसाद आज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *