“रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला का आरोप—‘मेरे पैसे दिलाओ’, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप”
दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज | नौतनवां थाना क्षेत्र महराजगंज के नौतनवां कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लेनदेन के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला का गुस्सा इस कदर फूटा कि पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
WATCH FULL VIDEO ON FACEBOOK👇
https://www.facebook.com/share/v/1Ctb9V8MDD/
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर जोर-जोर से चिल्लाती और रोती-बिलखती नजर आई। हंगामे के दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी हलचल मच गई और स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग महिला अपने पैसे की मांग करते हुए भावुक होकर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में कुछ आपत्तिजनक भाषा (गाली-गलौज) भी सुनाई दे रही है।


मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।
हालांकि The India Express News इस वायरल विडिओ की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रही है..।