“बेलहिया में दलालों का राज: काठमांडू–पोखरा जाने वाले यात्रियों की जबरन खींचतान, बसों में ठूंसा जा रहा सफर”

“सीमा पर खुला खेल: बेलहिया में दलालों का आतंक, यात्रियों से जबरन वसूली और मनमानी बुकिंग”

द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो

बेलहिया/सोनौली बॉर्डर। भारत-नेपाल सीमा से सटे बेलहिया क्षेत्र में इन दिनों अव्यवस्था और दलाली का खेल खुलेआम देखने को मिल रहा है। काठमांडू, पोखरा और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को सीमा पार करते ही दलालों द्वारा घेर लिया जाता है।

 

YouTube player

यात्रियों का आरोप है कि उन्हें जबरन पकड़कर बसों में बैठाया जाता है और उनकी मर्जी के बिना टिकट थमा दिया जाता है। विरोध करने पर दलालों द्वारा धक्का-मुक्की, बदसलूकी और दबाव बनाने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को झेलनी पड़ रही है, जो पहली बार इस रास्ते से सफर कर रहे हैं। अनजान होने का फायदा उठाकर दलाल उन्हें भ्रमित करते हैं और मनमाना किराया वसूलते हैं। कई मामलों में यात्रियों को तय गंतव्य से अलग बसों में बैठा देने की शिकायत भी मिली है।

 

WATCH FULL VIDEO ON FACEBOOK 👇 👇 

https://www.facebook.com/share/r/18WsvSUzr6/

 

हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे दलालों के हौसले लगातार बुलंद हैं।

अब इस पूरे मामले ने नेपाल की नई सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर काठमांडू के मेयर बालेन शाह के नेतृत्व को लेकर, जो अक्सर व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती के दावे करते रहे हैं।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि अगर सरकार वास्तव में व्यवस्था सुधार को लेकर गंभीर है, तो बेलहिया जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *