अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में हुआ योगाभ्यास, छात्रों को बताए गए योग के लाभ

मनोज कुमार त्रिपाठी 

घुघली, महराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, घुघली में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जिला क्रीड़ा सचिव (माध्यमिक विद्यालय), महराजगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेटों तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन कराए गए और योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान आधुनिक जीवनशैली के कारण लोग अनेक गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिनसे बचाव में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि “करो योग, रहो निरोग” का संदेश आज के समय में पहले से अधिक प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रंजन, फेकू प्रसाद, राजकुमार चौरसिया, अरविंद आर्य, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, अवधेश प्रसाद, ऋषिकेश द्विवेदी, अंकित वासिल, मनीष एवं राधेश्याम यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *