ईओ सुरभि मिश्रा की पहल रंग लाई, अब रोज़ सोनौली गौशाला पहुंचेगी सब्जिया

रिपोर्ट: मनोज कुमार त्रिपाठी
द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

नौतनवा/सोनौली। सोनौली स्थित कान्हा गौशाला में निराश्रित गोवंश के बेहतर पोषण और देखभाल के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा एवं नौतनवा मंडी सचिव आशीष नायक के संयुक्त प्रयासों से अब नौतनवा मंडी से प्रतिदिन ताज़ी सब्जियां गौशाला भेजी जाएंगी, जिससे गोवंश को नियमित रूप से पौष्टिक एवं हरा आहार उपलब्ध कराया जा सके।

इस नई व्यवस्था के तहत आज पहली बार नौतनवा मंडी से ताज़ी सब्जियां सोनौली गौशाला पहुंचाई गईं। तय व्यवस्था के अनुसार अब प्रतिदिन शाम लगभग 4 बजे मंडी से ताज़ी सब्जियां गौशाला भेजी जाएंगी, ताकि गोवंश को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन मिल सके।

इस व्यवस्था को लागू कराने में ईओ सुरभि मिश्रा, नौतनवा मंडी सचिव आशीष नायक तथा मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से शुरू हुई यह पहल गौवंश के बेहतर पोषण और गौशाला की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नियमित रूप से ताज़ी सब्जियां मिलने से गौवंश के स्वास्थ्य में सुधार होगा और गौशाला की व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *