भामाशाह जयंती पर नौतनवा में सेवा का संदेश, विद्यार्थियों, संतों और राहगीरों को वितरित किया गया ठंडा जल व मीठा गुड़

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल चन्द्र मिश्रा एवं महराजगंज के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा के आह्वान पर महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती सेवा एवं जनकल्याण के भाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर नौतनवा हिन्दूधर्म गौशाला समिति के संरक्षक एवं उद्योग व्यापार मंडल के नगर सचिव ओमप्रकाश वर्मा, संदीप सिंह तथा सदन मोहन ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, ठाकुर द्वारा श्रीराम-जानकी मंदिर के संत-महात्माओं तथा राहगीरों को ठंडा जल एवं मीठा गुड़ वितरित किया।

यह सेवा कार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है तथा उनकी जयंती पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में सभी ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस जनसेवा अभियान की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *