उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अविलंब सूचित योजना अनुसार नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के ऊपर हल्द्वानी उत्तराखंड में राज्य सरकार द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में सक्सेना चौक महाराजगंज मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज जब राहुल गांधी की लोकप्रियता हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया में बढ़ रही है तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार जो अपनी अंतिम सांसें गिन रही है वह राहुल गांधी को फर्जी मुकदमे में फंसा कर परेशान करना चाहती है लेकिन गांधी जी ने कहा था की सत्य कभी पराजित नहीं होता परेशान जरूर होता है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज देश का अनुसूचित समाज राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है ऐसी स्थिति में भाजपा की सरकार द्वारा उनको परेशान करने से देश में राहुल गांधी की लोकप्रियता में भारी इजाफा हो रहा है।
प्रदर्शन में उपस्थित पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू ने भी राहुल गांधी के ऊपर मुकदमा दर्ज किए जाने का व्यापक विरोध किया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक इस बात के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेगा और राहुल गांधी को न्याय दिलाकर ही मानेगा। राहुल गांधी देश के उभरते हुए जननायक हैं जिनकी लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी को परेशानी होने लगी है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह और संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गोपाल शाही नूर आलम अम्बरीष शाही अफजल अब्बासी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल, पूर्णमासी यादव, शंकर वर्मा, संदीप तिवारी,अकरम सुलेमानी, अकील अहमद, मनीष सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


