कैंपियरगंज तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, सुरेंद्र नारायण यादव बने अध्यक्ष

असलम शेख

कैंपियरगंज, गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया।

घोषित परिणामों के अनुसार सुरेंद्र नारायण यादव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं बृजेश कुमार पांडे उपाध्यक्ष, राम अदयामौर्य मंत्री तथा सुमित्रानंदन सिंह कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।

परिणाम घोषित होने के बाद तहसील परिसर में समर्थकों और अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। बार एसोसिएशन के सदस्यगणों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *