जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव परसा राजा( मिठौरा )के पूर्व प्रधान एवं साधन सहकारी समिति दरहटा के पूर्व अध्यक्ष स्व वीरेंद्र पांडे के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय पांडे अपने 71 साल के सार्वजनिक जीवन में बहुत ही साफ-सुथरे और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। कांग्रेस के प्रति उनका लगाव अंतिम समय तक रहा। आज जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना एक सच्चा साथी खो दिया है। 

नि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ,पूर्व महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ,पूर्व अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने शोक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वीरेंद्र पांडे जी की कमी पूरा कांग्रेस परिवार महसूस कर रहा है। उनका मार्गदर्शन और कांग्रेस की नीतियों के प्रति समर्पण देखने लायक होता था। वह हमेशा हम लोगों से कांग्रेस के विचारों को गांव-गांव गली-गली ले जाने के लिए प्रेरित करते थे। 

शोक सभा की अध्यक्षता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष चंद्रजीत भारती ने किया और कुशल संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। शोक सभा में अन्य के अतिरिक्त मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, शिक्षक प्रदेश सचिव राम निवास चौबे, हल्ला बोल के गोविंद मिश्रा, जिला महासचिव अफजल अब्बासी, विराज वीर अभिमन्यु, संदीप तिवारी, जमील अहमद,अरविंद कुमार, अनुज कुमार, लाल यादव, राम प्रकट निषाद, गुड्डू यादव, राकेश गुप्ता, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय नेता को पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की और वीरेंद्र पांडे अमर रहे अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *