नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज 

पोखरा में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब 

बाजे-गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

राजनीतिक हल्कों में हलचल 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

पोखरा! नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का पोखरा पहुंचने पर समर्थकों ने आज जोरदार स्वागत किया। विमान स्थल पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक बाजे-गाजे के साथ मौजूद रहे और ‘राजा आऊ, देश बचाऊ’ जैसे नारे लगाते हुए गणतंत्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

बताया जा रहा है कि ज्ञानेन्द्र शाह कम से कम दो सप्ताह तक पोखरा में रुकने की योजना के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उनके इस प्रवास को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

पोखरा भ्रमण प्रबंधन समिति के सदस्य अर्जुन खनाल ने बताया कि पूर्व राजा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुसार, इस बार का भ्रमण केवल सामान्य यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी एक संदेश देने वाला हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेन्द्र शाह के दो सप्ताह के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क और संवाद की रणनीति अपनाई जा सकती है, जिससे नेपाल की राजनीतिक हलचल पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *