नौतनवां के डिहवा बरगदवा में दर्दनाक हादसा 

पोखर में डूबने से एक की मौत, फायर यूनिट ने किया शव बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! 

नौतनवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिहवा बरगदवा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक व्यक्ति की पोखर में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि डिहवा बरगदवा स्थित एक पोखरे में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट नौतनवां की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने पोखरे में डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *