पासपोर्ट सिस्टम और ,भारत-नेपाल संबंधों में बाधा की संभावना नहीं – सांसद ताहिर अली

जनता की आवाज बनकर विकास को देंगे रफ्तार: ताहिर अली

 

‘पढ़ाई-दवाई-कमाई’ पर जोर, पिछड़े क्षेत्रों के विकास का संकल्प

मनोज कुमार त्रिपाठी 

ताहिर अली, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य, साथ ही रा.प्र.पा केन्द्रीय सहायक महामंत्री, ने जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद जनता और पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे खुद को “जनता की आवाज” मानते हैं और संसद में क्षेत्र, जिला और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

धकधई जैसे पिछड़े क्षेत्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने “पढ़ाई, दवाई और कमाई” को जनता का अधिकार बताते हुए कहा कि सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। विशेष रूप से 10+2 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर उन्होंने जोर दिया।

पासपोर्ट सिस्टम को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच “रोटी-बेटी का रिश्ता” है और दोनों देशों के संबंध बेहद मजबूत हैं, इसलिए ऐसी किसी व्यवस्था की संभावना नहीं दिखती। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *