महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: घूंघट वाली बहू ने सास को एक सेकंड में जड़े तीन थप्पड़, पुलिस के सामने हुआ बवाल

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना परिसर के बाहर सास-बहू के बीच पारिवारिक विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस दौरान घूंघट ओढ़े बहू ने अपनी सास को महज एक सेकंड के भीतर लगातार तीन थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्ष श्यामदेउरवा थाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही भिड़ गए। वायरल वीडियो में बहू अपनी सास पर थप्पड़ों की बारिश करती दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के दौरान थाना परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *