मेरठ में चल रही थी ‘नकली पुलिस चौकी’, नकली सीओ-दरोगा और सिपाही पकड़े गए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! उत्तर प्रदेश के मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर संचालित एक नकली पुलिस चौकी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी की तर्ज पर व्यवस्था बनाई गई थी और नकली सीओ, दरोगा व सिपाही बनकर लोगों पर रौब गांठने के आरोप हैं।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से क्राइम रजिस्टर और एफआईआर रजिस्टर जैसे दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है

आरोप है कि इस गिरोह ने एक व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और रंगदारी वसूली। इसी मामले की जांच के दौरान कथित नकली पुलिस चौकी का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि गिरोह का कथित सरगना राहुल पाल पूर्व में एक डिजिटल न्यूज संस्थान से जुड़ा रहा है। आरोप है कि पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले कुछ पीड़ितों से संपर्क कर यहां मामलों में कथित तौर पर ‘डीलिंग’ की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *