विकास चंद्र त्रिपाठी को मिली संभल जिले की कमान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में किए गए हालिया बड़े फेरबदल के तहत बाराबंकी में तैनात रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को सम्भल जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले विकास चंद्र त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में पुलिस सेवा में कदम रखा था। हाल ही में उन्हें प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें IPS का बैज पहनाकर सम्मानित भी किया गया। अपनी इस महत्वपूर्ण पदोन्नति के बाद शासन ने उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और पुलिसिंग के लंबे अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें सम्भल जिले की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

 

सम्भल का कप्तान बनाए जाने से पहले वह बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे रहे थे। आपको बता दें कि सम्भल में अब तक तैनात रहे पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार बिश्नोई का तबादला कर उन्हें बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बाराबंकी समेत अन्य स्थानों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले नए कप्तान विकास चंद्र त्रिपाठी से अब सम्भल वासियों को भी अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई के मोर्चे पर बेहद सकारात्मक उम्मीदें हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *