सोनौली सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 बोरी यूरिया खाद बरामद

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। बरामद खाद को तस्करी के जरिए नेपाल ले जाने की तैयारी थी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ केलेशन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस टीम का गठन किया गया था। थानााध्यक्ष सोनौली बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय के पास कार्रवाई की। मौके से 5 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। प्रत्येक बोरी में करीब 45 किलोग्राम यूरिया खाद बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद खाद को अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जाने की तैयारी थी।

बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद खाद को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल पंकज तथा कांस्टेबल सुरेंद्र भारद्वाज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *