40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और एसएसबी 66 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मंगलवार की रात सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज और एसएसबी 66 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आदित्य जायसवाल अपनी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्गों पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा-फरेनिया गांव मार्ग पर एक युवक भारत से नेपाल की तरफ पैदल जाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का वजन 40 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रनबीर गुरुंग, निवासी भैरहवा (नेपाल) के रूप में हुई। 

प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *