सोनौली बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई: विदेशी सिगरेट और शराब की खेप बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सतर्कता के चलते एक बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई। 22वीं वाहिनी SSB महराजगंज की एफ कंपनी मुख्यालय सोनौली की टीम ने कार्रवाई करते हुए 19,780 स्टिक विदेशी सिगरेट और 17 बोतल महंगी विदेशी शराब बरामद की है। बरामद सिगरेट अमेरिका और इंडोनेशिया मूल की बताई जा रही हैं, जबकि शराब में ब्लू लेबल की 5 और रेड लेबल की 12 बोतलें शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार यह पूरी खेप नेपाल के काठमांडू स्थित कैसीनो में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान SSB ने एक भारतीय महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दिल्ली निवासी कृष्णा के रूप में हुई है।

SSB ने जब्त सभी सामान और आरोपी महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है। SSB अधिकारियों का कहना है कि सोनौली सीमा पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है, जिससे तस्करी की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *