मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल के उदीयमान युवा नेता कन्हैया बनिया आज देश की राजनीति में जननायक के रूप में तेजी से उभरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक न्याय, समावेशिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले कन्हैया बनिया वर्तमान में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी से प्रतिनिधि सभा सदस्य के रूप में संघीय संसद में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रुपन्देही जिले के मर्चवारी गांवपालिका के रायपुर में जन्मे कन्हैया बनिया साधारण परिवार से आते हैं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने जनता की समस्याओं और संघर्ष को करीब से देखा और समझा। यही अनुभव उन्हें समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करता रहा।
शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद बुटवल स्थित Tilottama College से विज्ञान संकाय में +2 की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के दौरान वे चीन के Dali University में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने प्रबंधन विषय में आगे बढ़ते हुए काठमांडू के Shankar Dev Campus से BBS और MBS की पढ़ाई पूरी की